सूरजपुर: जनपद अन्तर्गत पंच मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता ठाकुर एवं सहयोगियों द्वारा उन्नत रूप में पोषण वाटिका का विकास किया गया है। इस पोषण वाटिका में विभिन्न प्रकार की सब्जियां आलू , लालभाजी, पालक भाजी, मूली, धनिया, लहसुन, गोभी, सरसों, बैंगन, मसूर आदि का उत्पादन किया जा रहा है। इस पोषण वाटिका से प्रतिदिन बच्चों और महिलाओं को न केवल ताजी बल्कि पौष्टिकता से भरपूर सब्जियां मिल रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अनिता ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र में उनके और उनकी पुत्री तथा सहयोगियों द्वारा पोषण वाटिका का विकास किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में 06 महीने से 03 वर्ष के 42 बच्चे, 03 से 06 वर्ष के 24 बच्चे, 07 गर्भवती महिलाएं और 05 शिशुवती महिलाए पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन उनके द्वारा बच्चों को सलाद, ताजी हरी सब्जी भोजन के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका से पौष्टिक आहार लेने से बच्चे न केवल भोजन बेहद रुचि से ग्रहण करते है बल्कि उनके शरीर पर भी भोजन का बेहद अच्छा प्रभाव पड़ता है।

ब्रेकिंग
- कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध
- उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन
- केबिनेट बैठक आज 08 जुलाई को
- मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
- मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की







