बेमेतरा: ग्राम सरदा में गुरु घासीदास जी जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश तिवारी बतौर अतिथि शामिल हुए. उन्होंने सर्वप्रथम गुरु घासीदास व जैतखंभ की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना किया. इस अवसर पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जहां छत्तीसगढ़ी कलाकार सुर नंदनी लहरें दीवाना स्टार नाइट रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. अतिथि योगेश तिवारी ने कहा कि गुरु घासीदास की जयंती समारोह में शामिल होने का अवसर मिला यह मेरे लिए सौभाग्य का अवसर है. इस अवसर पर योगेश तिवारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए समानता, सच्चाई और भाईचारे की शिक्षा को अपनाने की अपील की। ग्रामीणों ने बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया है. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि के रुप में अवधेश चंदेल पूर्व विधायक बेमेतरा मौजूद रहे ,,और आयोजक गण चिंता कोसले उपसरपंच सरदा, भारत कोसले, बलराज बंजारे, बीरेंद्र बंजारे, संदीप साहू सरपंच सिंगदेही, मनोज कोसले, गज्जूलाल कोसले , सुभाष यादव, सतीश बंजारे, हरिचंद्र कोसले, अमरजीत कोसले जी, गुडवा बंजारे, जगत बंजारे जी, राजेंद्र साहू समेत ग्रामवासी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध
- उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन
- केबिनेट बैठक आज 08 जुलाई को
- मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
- मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की







