बेमेतरा :”बिहान” योजना अंतर्गत विभिन्न स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराकर आजीविका के नए- नए आयामों से जोड़ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा टेकचंद अग्रवाल द्वारा विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर बिहान योजना से लाभान्वित आजीविका में संलग्न स्व सहायता समूह की दीदीयो के कार्यों को देखा गया। इस तारतम्य में ग्राम पंचायत नारायणपुर से किराना दुकान एवम फैंसी दुकान संचालिका गायत्री देवांगन, सदस्य ओमसाईनाथ समूह, राजकुमारी साहू संचालिका फैंसी स्टोर सदस्य अनुपा समूह, ममता बाई संचालिका सिलाई एवम कपड़ा दुकान सदस्य अमीन माता समूह से मिलकर योजना के सहयोग से कैसे उनके द्वारा गतिविधि की शुरुआत की गई, इस संबंध में जानकारी ली गई।

ब्रेकिंग
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस
- ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा स्क्वॉश कॉम्प्लेक्स
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दूसरा दिन
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत








