कांकेर:जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम कोदापाखा में स्थित धान उपार्जन केंद्र में किसानों को धान बेचने के बाद मौके पर ही नकद राशि का भुगतान माइक्रो एटीएम के जरिए किया जा रहा है। इस सुविधा से स्थानीय किसानों को अब 10-12 किलोमीटर ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोंदल जाना नहीं पड़ रहा है। कोदापाखा केंद्र में धान बेचने के बाद ग्राम बंगाचार से आए किसान मिलाप राम पटेल ने यहां उपलब्ध माइक्रो एटीएम का उपयोग किया और एक हजार रुपए निकाले। उन्होंने बताया कि माइक्रो एटीएम का उपयोग बहुत ही आसान है। आधार नंबर और फिंगर प्रिंट के माध्यम से नगद राशि प्राप्त की जा सकती है। किसान श्री पटेल ने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में दी जा रही यह सुविधा वरदान साबित हुई है।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की दी,जानकारी
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री
- शत-प्रतिशत सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में
- सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क मजबूत, ग्रामीणों का आवागमन होगा आसान
- छत्तीसगढ़ जूनियर एवं सब-जूनियर राज्य स्तरीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ









