रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास-विश्वास और सुरक्षा की नीति रंग ला रही है और इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं। कोण्डागांव जिले में लगभग दो साल पहले नक्सलियों के उत्पात के कारण बंद पड़ी सड़क अब फिर से शुरू हो गई है। जिले के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गांव कुएमारी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिला प्रशासन के आला अफसर लोगों का भरोसा जीतने के लिए लगातार संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं और विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं।

ब्रेकिंग
- “स्वास्थ्य और शिक्षा कारोबार नहीं, समाजसेवा का माध्यम बनें”
- आदिवासी समाज की उन्नति कांग्रेस की नीतियों और संविधान की देन:दीपक
- पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव
- अदाणी फाउंडेशन ने चलाया हरियर स्कूल अभियान: 4,087 लोगों को पौधों का वितरण कर कराया, रोपण
- ‘बिहान’ की दीदियां अब बनेंगी सफल उद्यमी









