रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं । देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी।

ब्रेकिंग
- विशेष लेख : जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान:लोकेश्वर सिंह
- स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
- झेरिया धोबी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए, योगेश तिवारी
- मोर बिजली मोबाइल एप केवल Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें








