रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू।मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों सहित सभी संभागायुक्त और कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें।बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई।भाषा के संयम को लेकर विशेष हिदायत दी,उन्होंने कहा आपके अधिकारियों से भाषा का संयम चुका तो करें कार्यवाही, आपसे ऐसी गलती हुई तो मैं कार्यवाही करूँगा।

ब्रेकिंग
- कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 20 जून से 29 जून तक
- हिंदी पत्रकारिता के विकास में पं. माधवराव सप्रे के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कल
- AIIEA ने हिस्सेदारी बेचने के निर्णय की कड़ी निंदा की
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
- राज्यपाल ने किया लोकसभा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत




