रायपुर:सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण योगदान शहर के सफाई कर्मियों का है। हमारी गलियों, हमारी कालोनियों की स्वच्छता इन्ही के जिम्मे रहती है। ये गंदगी में उतरकर हमारे लिए स्वच्छ वातावरण का निर्माण करते है। वास्तव में यह बड़ा काम है। ऐसे में इनका सदैव सम्मान करना प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी होनी चाहिए।
आज सांसद ने त्रिलोकी मां कालीबाड़ी परिसर में नागरिक अभिनंदन के अवसर पर 50 सफाई मित्रों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया साथ ही 3 उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया एवं मंदिर परिसर में कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की स्वीकृति दी।

ब्रेकिंग
- ’दरभा के कोलेंग तक श्मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का सफल एक वर्ष
- लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह
- तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की रिक्तियों के लिए युवा कर सकेंगे आवेदन
- ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: बहकर जाने वाला बरसाती पानी बना आजीविका का साधन
- ’राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन







