रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर प्रदेश के युवाओं को घर बैठे रोजगार पंजीयन की सुविधा मिल रही है। साथ ही रोजगारपरक सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार हेतु सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प का शुभारंभ किया है। एप्प शुभारंभ के महज तीन माह के भीतर ही इस रोजगार एप्प को 10 हजार लोगों ने डाउनलोड किया है। वहीं 1611 लोगों ने घर बैठे पंजीयन भी कराया है। इससे युवाओं को रोजगार कार्यालयों में जाकर लंबी-लंबी लाईन नहीं लगानी पड़ रही है। वहीं समय और पैसे का बचत भी हो रही है। इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर और विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.inपर उपलब्ध कराया गया है। कोई भी व्यक्ति रोजगारपरक जानकारी के लिए एप्प डाउनलोड कर अवलोकन कर सकते हैं।

ब्रेकिंग
- कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब
- विशेष लेख:श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता: छगन लाल लोन्हारे
- 8 से 9 अगस्त तक रायपुर में होगा, रोमांचक मुकाबला, 6 वर्गों में प्रदेश के 62 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
- बिल्ववृक्ष साक्षात महादेवस्वरूप – डॉ स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज
- स्मार्ट मीटर बना बिजली उपभोक्ताओं का भरोसेमंद साथी








