रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री
- छ ग थाई बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने जीते 06 स्वर्ण सहित कुल 07 पदक
- छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज ने 7 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की: इंदुभवानंद महाराज ने कहा दान देना बहुत बड़ा यज्ञ
- जिले में अब तक 458 मिमी. औसत वर्षा दर्ज









