रायपुर:वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कैबिनेट की बैठक में मंत्री पद से इस्तीफा दिया।बैठक में सभी सदस्यों ने उन्हें भाव भीनी बिदाई दी।
दक्षिण की चर्चा करते ही बृजमोहन अग्रवाल भावुक हुए,आंखों में आए आंसू के बीच कहा रायपुर दक्षिण मेरा घर है, वहाँ घर घर से मेरा पारिवारिक संबध है, एक भी ऐसा परिवार नही जिसे मैं नहीं जानता व वे सभी मुझे नही जानते। सुख दुख ,शादी ब्याह , तीज त्यौहार,सब साथ मिलकर मानते रहे है, जात पात, उच नीच ,छोटा बड़ा ,अमीर गरीब का कभी बंधन नहीं रहा । बृजमोहन अग्रवाल ने कहा 8 बार मुझे लगातार आशीवाद दिया।8 वी बार तो उन्होंने सारे कीर्तिमान तोड़ डाले , और जब दिल्ली की बारी आई तो सबने उस कीर्तिमान को तोड़ दिया।उन्हें छोड़कर जाना मेरे लिए भावुक क्षण है । मुझे दिल्ली जाने की खुशी है तो दक्षिण के अपनो को छोड़ने का दुख भी उनसे ज्यादा है।









