
खरसिया : पुरे देश भर में ई-वे बिल के प्रावधान लागू है अब इसे लागू हुऐ पुरे 6 साल का समय हो गया है और सभी जन इससे अच्छी तरह परिचित भी हो चुके हैं, यहाँ यह बात उल्लेखनीय है कि एक दो राज्यों को छोडकर देश के अधिकांश राज्यों में राज्य के भीतर माल के परिवहन पर ई-वे बिल अनिवार्य है ई-वे बिल जारी करने में दिये गए छूट का सबसे अधिक दुरुपयोग सर्क्युलर ट्रेडिंग करने वाले और बोगस बिल जारी करने वालों ने किया है, इसलिए सरकार द्वारा इस छूट को समाप्त किया जाना उचित कदम है।










