रायपुर:वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग द्वारा कर अपवंचन पर निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुये राज्य में ई-वे बिल के प्रावधानों में दी गई छूट को समाप्त कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 24 मई को ही अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में व्यवसायियों के लिए अब 50 हज़ार रूपए से अधिक के गुड्स का परिवहन करने पर ई-वे बिल जेनरेट करना आवश्यक होगा। अभी तक राज्य में एक जिले के भीतर माल के परिवहन करने पर ई-वे बिल जारी करना आवश्यक नहीं था, साथ ही 15 वस्तुओं को छोड़ कर राज्य के भीतर किसी भी वस्तु के परिवहन पर ई-वे बिल कि आवश्यकता नहीं थी।

ब्रेकिंग
- रायपुर की प्रियंका साहू ने तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए जीता, स्वर्ण पदक
- मुख्यमंत्री ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 1.98 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन
- सोनतरा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा स्वास्थ्य शिविर: 332 ग्रामीणों को मिला विशेषज्ञ परामर्श
- ऑनलाइन टोकन से आसान हुई, धान खरीदी








