भोपाल:लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी अकेले 370 सीटें हासिल करेगी और एनडीए के साथ हमें 400 से ज्यादा सीटें मिलेगी.पांचवें चरण की समाप्ति के साथ 25 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 428 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो गई है. अगले चरण को लेकर वोटिंग 25 मई को होनी है. आखिरी चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा. लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आएगा.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित सहित बीजेपी के कई नेता जीत का दावा कर चुके हैं








