रायपुर, :

राज्य सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही सौर-सुजला योजना सार्थक सिद्ध हो रही है। किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने के साथ फसल का उत्पादन भी बढ़ रहा है। साथ ही किसानों की आमदनी भी बढ़ रही है। किसानों को सशक्त बनाने में सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है।

जांजगीर-चांपा जिले में किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ उपलब्ध कराते हुए उनके खेतों में सिंचाई व्यवस्था के लिए पंपों को स्थापित किया जा रहा है इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा किसानों को जानकारी देकर सोलर सिंचाई पम्प से सिंचाई करने की विधि बताई जा रही है। सोलर पंप स्थापित होने से सब्जी सहित अन्य फसल का लाभ किसान ले रहे हैं, जिससे इनकी आमदनी के स्त्रोत में वृद्धि हो रही है।










