
नई दिल्ली:वोटिंग से पहले वायनाड में राहुल गांधी को झटका लगा है।पीएम सुधाकरन कांग्रेस से इस्तीफा देकर BJP में शामिल हो गए हैं।लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वायनाड में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के महासचिव पीएम सुधाकरन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं।







