कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शुरू हो चुका हैं। काफी समय से फैंस इस शो के इंतजार में थे और अब यह शो आ चुका हैं। हालांकि फैंस को इस बार शो टेलीविजन पर देखने को नहीं मिलने वाला हैं। सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा शो। इसबार कपिल का शो काफी मजेदार हुआ हैं। शो में सुनील ग्रोवर की भी एंट्री हुई हैं। इसबार भी सुनील महिला के रोल में हैं। लेकिन इसबार सुनील गुत्थी नहीं बनी हैं। सुनील के किरदार का नाम डफली हैं। कल शो का पहला एपिसोड आया हैं। शो के पहले एपिसोड में सुनील की बहुत मजेदार तरीके से एंट्री होती हैं। गिफ्ट बॉक्स से निकलते हैं सुनील। बॉक्स से निकलने के बाद मजाकिया अंदाज में दोनों अपनी पुरानी झगड़ों का भी जिक्र करते हैं। शो में गिफ्ट बॉक्स से सुनील यानी डफली के निकलने के बाद सभी हैरान हो जाते हैं। तो कपिल कहते हैं- मुझे ऐसा क्यों लग रहा हैं कि ऐसी वेबकूफ लड़की को मैं पहले भी मिल चुका हूं। इसके रिप्लाई में सुनील कपिल के फिल्म का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं- मुझे भी तुम्हारी तरफ देखकर ऐसा लग रहा हैं कि मैने भी तुमको डिलिवरी ऐप्प पर फुड बगैरा बांटते हुए देखा हैं। तो इसपर कपिल कहते मतलब आपने भी ‘ज्विगाटो’ देखी हैं। इसपर कपिल का मजाक उड़ाते हुए सुनील कहते- नहीं मैने भी नहीं देखी हैं। इसके बाद कपिल कहते- यही बातें होती हैं जिसकी वजह से लड़ाई होती हैं। बता दे कपिल के नये शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी दिखे थे। तीनों शो के दौरान हंसी-मजाक करने के साथ-सार काफी सारे खुलासे भी किए।

ब्रेकिंग
- 12 दिन में चौथी बार डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाना जन विरोधी निर्णय – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा, हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र
- सूरजपुर के विश्रामपुर थाने के सामने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज धरने पर बैठे
- “धान की खेती के बदले औषधि पौधों की खेती” विषय पर कार्यशाला का हुआ, आयोजन
- विशेष लेख : सुशासन से संवरता छत्तीसगढ़- विकसित भारत का नया रोल मॉडल :विष्णु वर्मा






