नई दिल्ली:निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों मे होगी। पहला चरण –19 अप्रैल बस्तर,
दूसरा चरण 26 अप्रैल– कांकेर राजनांदगांव, महासमुंद
तीसरा चरण –7 मई दुर्ग,रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर – चांपा रायगढ़ और सरगुजा ।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे.21.5 करोड़ युवा मतदाता,1.82 करोड़ नए वोटर मतदान करेंगे।
मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है.
पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था. मतगणना 23 मई को हुई थी. निर्वाचन आयोग ने 2014 में भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए संवाददाता सम्मेलन बुलाए जाने की सूचना एक दिन पहले दी थी. संवाददाता सम्मेलन के लिए पत्रकारों को एक दिन पहले शाम को निमंत्रण भेजा गया था.









