रायपुर:

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा में आयोजित महतारी वंदन योजना की सहायता राशि के वर्चुअल हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बस्तर जिले के 01 लाख 94 हजार से अधिक महिलाओं को 01 हजार रूपए के मान से पहली किश्त के रूप में 19 करोड़ 41 लाख रूपए से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। इस दौरान वन मंत्री केदार केश्यप सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और हजारों माताओं-बहनों, गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सम्बोधन को सुना और सरकार के महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना की।










