नई दिल्ली:पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डी के शिवकुमार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तीन नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं।एक सवाल अभी भी सबके मन में चल रहा है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आख़िर कौन बैठेगा।सिद्धारमैया एक बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, वहीं डी के शिवकुमार की ये इच्छा लंबे समय से अधूरी है, जिसे वे इस बार पूरा कर लेना चाहते हैं।कर्नाटक में मतदाताओं ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है. पूर्ण बहुमत के साथ अब कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने जा रही है।जीत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मीडिया के सामने आए तो खुद को रोक नहीं पाए और भावुक हो गए. दावेदारी को लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच कर्नाटक में पोस्टर वार भी शुरू हो चुकी है

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक
- खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन
- रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज
- राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान
- राज्यपाल से उच्च शिक्षा मंत्री ने की, सौजन्य भेंट






