रायपुर:



उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के पुलिस कॉलोनी अमलीडीह प्रवास के दौरान पुलिस परिवारजनों के द्वारा अमलीडीह कॉलोनी में पुलिस कैंटीन खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। श्री विजय शर्मा जी के द्वारा पुलिस मुख्यालय को पुलिस परिवारजनों की मांग पर आवश्यक कार्यवाही यथा शीघ्र करने के निर्देश दिए गए थे। उपमुख्यमंत्री (गृह विभाग) के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक, रायपुर एवं सेनानी चौथी वाहिनी छसबल को तत्काल पुलिस कैंटीन खोलने के निर्देश एवं अनुमति दी गई।







