रायपुर:उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 8016 करोड़ 84 लाख 34 हजार रुपए अनुदान मांगे प्रस्तुत की गई जिसे आज विधानसभा में पारित किया गया। श्री साव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार प्रदेश में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ ही अविकसित और पिछड़े क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ी है। इससे यातायात पर दबाव बढ़ा है। सड़कों के चौड़ीकरण की जरूरत है और इनके सुदृढ़ीकरण की जरूरत भी है ताकि यातायात व्यवस्थित हो, इस जरूरत के अनुरूप बजट प्रावधान किये गये हैं।

ब्रेकिंग
- प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा, धमतरी
- अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ
- सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा में तब्दील कर दूरदराज के गांवों में पहुंचाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाएं: धनंजय राठौर
- बस्तर ओलंपिक 3.0: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा, बड़ा मंच
- मनहरण लाल पाण्डेय के 88वीं जयंती :उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान कल मुख्यमंत्री करेंगे ,सम्मानित









