रायपुर :राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा से आज छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन के महासचिव खेत्रो महानंद ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री महानंद ने मंत्री श्री वर्मा को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन एवं बिलासपुर के 2 कराते खिलाडियों का चयन अंतराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 25 फरवरी तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से मान्यता प्राप्त संयुक्त अरब अमीरात की संस्था जायेद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फ़ुजैराह में होगा। कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को सफलता के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामना दी।

ब्रेकिंग
- कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब
- विशेष लेख:श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता: छगन लाल लोन्हारे
- 8 से 9 अगस्त तक रायपुर में होगा, रोमांचक मुकाबला, 6 वर्गों में प्रदेश के 62 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
- बिल्ववृक्ष साक्षात महादेवस्वरूप – डॉ स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज
- स्मार्ट मीटर बना बिजली उपभोक्ताओं का भरोसेमंद साथी









