

रायपुर:. छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित सामूहिक उपनयन (जनेऊ )संस्कार समारोह विप्र भवन समता कॉलोनी में कल 14 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे से किया गया है।
यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ युवा संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं विप्र भवन सांस्कृतिक प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति विप्र महिला मंडल के सहयोग से 60 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान से संपन्न होगा। इस अवसर पर बटुकों को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में बड़ी संख्या में बटुकों के परिवार सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य शामिल होंगे।







