रायपुर:

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हमेंशा बना हुआ है। श्री साव बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी में आयोजित 03 दिवसीय दिव्य मानस महोत्सव व्याख्यान माला महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आयोजक समिति व ग्रामीणों द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री साव का उत्साह भरे माहौल में स्वागत किया गया।









