
नई दिल्ली :के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित है.आज मध्य प्रदेश के 6 शहर और छत्तीसगढ़ के 5 नगरीय निकाय पुरस्कृत एवं सम्मानित होंगे स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है.








