
रायपुर:कृषि विभाग द्वारा चालू रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जाने वाले रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में खाद-बीज विक्रेता संस्थानों से रासायनिक उर्वरक, बीज और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन-2023-24 में अब तक जांच पड़ताल में बीज के 37 नमूने, रासायनिक उर्वरक के 03 तथा पौध संरक्षण औषधि के 18 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।








