रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायगढ़ जिले का भुईंयापानी प्रवास उर्मिला बिरहोर के परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिरहोर समुदाय की उर्मिला को तत्काल रोजगार मिल गया है। उर्मिला अब अपने गांव के कन्या आश्रम में काम करेगी। उर्मिला ने मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है।
दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से मुलाकात करने रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम भुईंयापानी पहुंचे थे।









