
धमतरी:कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन में जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए जिले के नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर खनिज अमलो की तैनाती कर नियमित कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौण खनिज रेत की रायल्टी की चोरी की रोकथाम हेतु विभाग के अमला द्वारा बीते रात 7 अवैध परिवहन हाईवा जप्त कर जिला कार्यालय में खड़ा कराया गया और








