+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Sunday, September 8, 2024
प्रदेश

मुख्यमंत्री का रायगढ़ में रोड शो कार्यक्रम

88views
Share Now

रायपुर:

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का रोड शो कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का रोड शो कार्यक्रम

रायगढ़ : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का रोड शो कार्यक्रम जारी है।राज्य के नए मुख्यमंत्री का पहली बार रायगढ़ जिला आगमन हुआ है।रायगढ़ के कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने जोश भरे नारो और पुष्प गुच्छ से अपने नए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब है।कलाधानी नगरी रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक दो महत्वपूर्ण चौक-चौराहें हैं। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला है और गांधी चौक तक जाएगा। इन दोनों के आदर्शों के बीच रायगढ़ की हजारों जनता के बीच जनसमूह गुजर रहा है। यह यात्रा कबीर चौक से आरंभ हुई है। उन्हें धान से तौलकर यात्रा की शुरूआत की गई है। उन्होंने परसों ही दो साल का बोनस दिया जिससे धान के कटोरे में हर्ष का माहौल है। यही नहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से किसानों में काफी खुशी है।

Share Now

Leave a Response