जशपुरनगर :विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले भर में शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने का सिलसिला जारी है। मंगवार को यात्रा जिले के कई ग्राम पंचायतों में पहुंची। जिसमें जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम चडिया, टेम्पु, जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम बेड़ेकोना, ईचोली, जनपद पंचायत कुनकुरी के बासुदेवपुर, पतराटोली सहित अन्य जनपद पंचायत के 2-2 ग्राम पंचायत शामिल हैं। जहां लोगों को यात्रा का उद्देश्य व केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी गई।

ब्रेकिंग
- मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की महिलाएं
- ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत पुलिस जवानों के लिए भेंट की गई राखियां
- राखी का रिश्ता भरोसे का साथ, “विष्णु भैया” संग विकास की बात
- अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से बदल रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तस्वीर









