+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Sunday, September 8, 2024
शहर

मुख्यमंत्री ने दी धान की बोनस राशि, रायपुर जिले के किसानों ने दिया धन्यवाद

90views
Share Now

रायपुर:

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने 25 दिसम्बर को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15, वर्ष 2015-16 के धान बोनस की राशि जिले के किसानों के खातों में अंतरित की। इससे जिले के किसानों खुशी की लहर है और वे मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दे रहें है। जिले के किसानों को 264 करोड़ 79 लाख 45 हजार रूपये की धान बोनस राशि दी गई है। इसमें वर्ष 2014-15 के 84 लाख 322 किसानों की 130 करोड़ 50 लाख 62 हजार रूपये की बोनस राशि एवं वर्ष 2015-16 के 86 हज़ार 81 किसानों की 134 करोड़ 28 लाख 83 हजार रूपये बोनस राशि शामिल है।  ग्राम बेन्द्री निवासी कृषक  रवि सुदन पटेल ने कहा कि हमें धान बोनस की राशि 87,960 रूपये मिली। बोनस के पैसों से खेत में तार घेरा लगवाएंगे। साथ ही पाइप लाईन बिछाएंगे, जिससे सिंचाई करने में आसानी हो। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारा बकाया धान बोनस दिया और समर्थन मूल्य भी बढ़ गया है।  इससे हमें खेती से अच्छी आय हुई है। इस पहल से युवा भी किसानी की तरफ रुचि लेंगे। कृषक  रिपु सूदन पटेल ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,687 रुपए प्राप्त हुई जिसे हम खेती में लगाएंगें।

Share Now

Leave a Response