रायपुर:सुशासन दिवस के अवसर पर पूरे राज्य के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया धान बोनस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदान किया गया। जिससे किसानों के खाते में राशि जमा होते ही उनके चेहरे में खुशी की लहर छा गई है।
ऐसे ही बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत भाटापारा विकासखंड के ग्राम अमेठी के निवासी 66 वर्षीय किसान अनिल कुमार को बकाया बोनस के रूप में 9 लाख 29 हजार 280 रूपये मिला है। बोनस की राशि मिलने से वे काफी खुश हैं। अनिल कुमार ने बताया कि मुझे वर्ष 2014-15 के 4 लाख 64 हजार रूपए और वर्ष 2015-16 के 4 लाख 64 हजार 640 रूपए की बोनस राशि प्राप्त हुई है। उन्होने कहा कि मुझे मोदी की गारंटी पर भरोसा था लेकिन इतनी जल्दी राशि आ जाएगी, यह सोचा नहीं था। अब जो राशि मुझे मिली है उसका उपयोग मैं खेती-बाड़ी कार्य को आगे बढ़ाने एवं घर के आवश्यक खर्चों में करूंगा।

ब्रेकिंग
- जिले में अब तक 458 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
- “रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि, जावित्री ने कहा – विष्णु भैया ने हमारी खुशियां कर दीं दोगुनी”
- मुख्यमंत्री ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री
- मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री







