रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार बदलने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। हमारी सरकार नक्सल समस्या को केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी तरह खत्म करेगी। नक्सली घटना के समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन में तेजी लाये एवं उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें।

ब्रेकिंग
- ड्रोन से साकार हुआ, आत्मनिर्भरता का सपना
- वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
- अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री का आत्मीय जुड़ाव
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना
- माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में सबसे वयोवृद्ध के हाथों हुआ, ध्वजारोहण:योगेश तिवारी








