रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जब वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे तब नर्सिंग कॉलेज के कुछ युवा भी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मुख्यमंत्री को देखते ही युवाओं ने उन्हें जोर शोर से बधाई दी। उन्होंने युवाओं को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ के विकास की अहम जिम्मेदारी मिली है। आज इसकी शुभ शुरुआत मंदिर दर्शन से की है और आप सभी ऊर्जा से भरे हुए युवाओं का साथ मिला है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए आप सभी युवाओं का सहयोग जरूरी है।
युवाओं ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नव निर्माण में हम आपके साथ खड़े हैं और युवा पूरी उत्साह से नये साल से छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का हुआ, समापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री
- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक संघर्ष
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस








