रायपुर. : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नेताजी सुभाष कॉलेज द्वारा अभनपुर में आयोजित इंटर कॉलेज सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विप्र कॉलेज ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया ।
पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में विप्र कॉलेज ने यूटीडी को 4-1से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में नेताजी सुभाष कॉलेज को 4-2 से पराजित कर विप्र कॉलेज ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का खिताब हासिल किया।
महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर को 8-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में विप्र कॉलेज ने डागा कॉलेज को एक तरफा मुकाबले में 12-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि विप्र कॉलेज ने इस सत्र में लगातार छठे खेल में चैंपियन बनी है।विप्र कॉलेज में खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों का सभी इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा और प्रतिवर्ष लगभग 50 से 60 विभिन्न प्रतियोगिताओं में रविवि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी
- जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री
- नवा रायपुर में 2036 पौधों का रोपण: ओलंपिक मेजबानी के समर्थन में अनूठी पहल
- कैबिनेट की बैठक में लिए गए,महत्वपूर्ण निर्णय
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन









