रायपुर:छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की उदयमान जूडो खिलाड़ी कु रंजीता ने 48kg वजन वर्ग में संस्कारधाम स्पोर्ट्स अकैडमी अहमदाबाद (गुजरात) में 03 से 06 दिसंबर तक चल आयोजित तृतीय सब जूनियर वूमेन खेलो इण्डिया (वेस्ट ज़ोन) में स्वर्ण पदक जीत कर पूरे छत्तीसगढ़ खेल जगत को गौरवान्वित किया है। बिलासपुर की चांदनी ने अपने वजन वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया है।*
छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव एस आर सोनी, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, बस्तर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष किरण देव, महासचिव अब्दुल मोइन, रायपुर जिला संघ के अनीस मेमन, बिलासपुर जूडो संघ के राजकुमार जायसवाल, प्रशिक्षकगण शेख शरीफ, विजय नाग, श्वेता यादव किरण शर्मा आदि ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।










