
रायपुर :पश्चिम काँग्रेस परिवार का आभार बैठक कल 5 दिसंबर को दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया है।यह जानकारी देते हुए विकास उपाध्याय ने कहा सभी साथियों का सहृदय आभार जिन्होंने बड़ी ही मेहनत से इस चुनाव में कार्य किया, हम जनादेश को स्वीकार करते है, इसलिए “कल दोपहर 3 बजे कार्यकर्ता आभार (धन्यवाद) बैठक” का आयोजन एन आई टी के सामने निवास पर दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया है।बैठक में पार्षद गण, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष गण, वॉर्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बी एल ए , सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, अनुभाग प्रभारी, महिला काँग्रेस, सेवादल, एवं क्षेत्र में निवासरत समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्मानित पदाधिकारी गण एवं क्षेत्र में निवासरत शामिल होंगे।







