भोपाल:मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के बालाघाट ज़िले में पोस्टल बैलेट को मतगणना से पहले ही खोले जाने और छेड़छाड़ की आशंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में कांग्रेस पार्टी ने की है। यह अत्यंत गंभीर मामला है। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिये।उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करता हूँ कि वे मुश्तैद रहें और कोई गड़बड़ी ना होने दें।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे “बालाघाट के पॉलीटेक्निक कॉलेज में बिना अभ्यर्थियों को सूचना दिए डाक मतपत्रों की पेटियां खोल दी’’ के संबंध में बालाघाट कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ.गिरीश कुमार मिश्रा ने डाक मत पत्र मामलें में वायरल वीडियो की वस्तुस्थिति बताते हुए कहा कि डाक मत्र पत्रों की गिनती नही की गई है। स्ट्रॉग रूम खोलने का कारण इटीपीबीएस की शॉर्टिंग करना था।
विधानसभावार पोस्टल बैलेट की छटाई का कार्य कांग्रेस के स्थानीय प्रतिनिधि निराला सिंह बघेल एवं विनय दशरिये एवं भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया है। विधानसभावार लिफाफे बनाकर पृथक-पृथक थैली में बंद किए गए है।









