रायपुर:कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महादेव घाट खारुन नदी में “कल प्रातः 4 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ” पुण्य स्नान करेंगे और छत्तीसगढ़ के खुशहाली ,समृद्धि ,शांति की मनोकामना भगवान भोलेनाथ से करेंगे।यह जानकारी देते हुए, विधायक विकास उपाध्याय ने कहा पिछले 600 सालों से कार्तिक माह में सुबह का स्नान और शिवजी पर जल चढ़ाने की परंपरा रही है, उसके बाद हमारी प्राचीन परंपरा पुन्नी मेला का शुभारंभ किया जायेगा है।
विकास उपाध्याय ने सभी पार्षद गण, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष गण, वॉर्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बी एल ए , सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, अनुभाग प्रभारी, महिला काँग्रेस, सेवादल, एवं क्षेत्र में निवासरत समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्मानित पदाधिकारी गण एवं क्षेत्र में निवासरत समस्त भाईयों-बहनो से उपस्थिति के लिए निवेदन किया है।







