नई दिल्ली; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवगढ़, राजस्थान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मेरा सौभाग्य है कि आज चुनाव अभियान की आखिरी सभा यहां देवगढ़ में हो रही है।आज देवोत्थान एकादशी भी है, आज तुलसी विवाह का पर्व है,आज श्री खाटू श्याम जी की जन्मोत्सव का पावन पर्व है।मैं देश के लोगों को, राजस्थान के लोगों को, 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा आज राजस्थान में बहुत सारी शादियां हैं और इन शादियों के कारण इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की तिथि बदल दी, ताकि शादियों में रुकावट न आए।ऐसे में राजस्थान की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ आप मतदान करेंगे। पिछले चुनाव के मतदान से ज्यादा वोटिंग होनी चाहिए।उन्होंने कहा राजस्थान के इस चुनाव में हमारी माताओं, बहनों और बेटियों ने जिस प्रकार से भाजपा का झंडा उठा लिया है, वो काबिले-तारीफ है।आज राजस्थान में हर तरफ से एक ही बात सुनाई देती है-
गहलोत जी, कोनी मिलै वोट जी।
प्रधानमंत्री ने कहा राजस्थान ने आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी है।इसलिए राजस्थान के जन-जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।इसलिए कल मैं डंके की चोट पर कहा है कि राजस्थान में अब कभी भी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी।









