नई दिल्ली: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय ड्रेसिंग रूम में गए थे और सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था. प्रधानमंत्री ने कोहली और रोहित से कहा ‘आप लोग पूरा 10-10 गेम जीतकर आए हो, ये तो होता रहता है मुस्कुराइए भाई, देश आप लोगों को देख रहा है. होता है..”मोहम्मद शमी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले से लगाकर सांत्वना दी थी. तो वहीं जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम से मिलने का अनुभव भी साझा किया था. प्रधानमंत्री ने टीम के कोच राहुल द्रविड़ से भी बात की ,”आप लोग मेहनत बहुत किए लेकिन होता रहता है. इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री जडेजा से मिले और उनसे हाथ मिला गुजराती में बात की.





