रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया.उन्होंने कहा बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और इसीलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, ‘बीजेपी ने बनाया है, बीजेपी ही संवारेगी.’पीएम ने कहा कि बीजेपी को गरीबों की चिंता है, इसीलिए मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी. 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा. वह नहीं चाहते कि किसी भी गरीब का बच्चा भूखा सोए, इसीलिए सरकार ने मुफ्त राशन योजना जारी रखने का फैसला लिया है. उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. पीएम ने अपराध, आतंकवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस को जमकर घेरा. पीएम ने कहा कि कांग्रेस को कभी भी गरीबों की चिंता नहीं हुई, उनके बच्चों के बारे में कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा. जब कि बीजेपी हमेशा गरीबों की भलाई को प्राथमिकता दी है.







