नई दिल्ली: पहले चरण के मतदान में राज्य के 40,78,681 वोटर्स 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन उम्मीदवरों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री, बीजेपी की ओर से चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं.छत्तीसगढ़ में आज यानी कि 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, यह शाम को 5 बजे तक चलेगी. पहले चरण में 90 में से राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव समेत चार अन्य जिलों की 20 सीटों पर मतदान अलग-अलग समय पर हो रहा है. 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे तो वहीं बाकी की 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. कांकेर विधानसभा क्षेत्र के तहत सरोना में एक मॉडल मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं, इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं

ब्रेकिंग
- खस से बनी अनोखी राखियां, पानी की बूंद पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू
- नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित
- विशेष लेख : शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार:धनंजय राठौर
- पीडीएस की दुकानों में पर्याप्त राशन नहीं, वनांचल में शक्कर, चना, गुड़ किसी को नहीं मिल रहा है – दीपक बैज
- हर घर में रामायण का एक मंदिर हो — देवलाल सिन्हा







