
रायपुर :. छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित शरद पूर्णिमा समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि समाज के विकास के लिए संगठित होकर प्रयास करना आवश्यक होता है ।एक व्यक्ति की योग्यता और काबिलियत अपने परिवार तक सीमित न होकर समाज और राष्ट्र के विकास के लिए होता है ।ब्राह्मण समाज राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा से मार्ग प्रदर्शन करता रहा है ।हमें भी अपनी भूमिका के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और इस प्रकार का आयोजन संगठित होने के लिए एक अच्छा प्रयास है। इस अवसर पर नगर पालिका निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि एक दूसरे से सहयोग की भावना ही हमारी सफलता का आधारशिला है।छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के ज्ञानेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज नियमित रूप से हर वर्ष शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन कर रहा है। यह समाज के लोगों को एक जगह इकट्ठा करने और सामाजिक एकजुट का जरिया है। इस वर्ष तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ के सभी ब्राह्मण समाज द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। जिसमें युवा पीढ़ी के लिए साहित्यिक , सांस्कृतिक और खेलकूद उत्सव का आयोजन कर युवाओं को भी समाज से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के युवाओं को एक मंच प्रदान कर अपनी योग्यता और प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर विप्र प्रबंध प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी एवं छत्तीसगढ़ी केंद्रीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनय तिवारी ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके उपरांत शक्ति विप्र महिला मंडल के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के बेहतरीन प्रस्तुति के साथ बड़ों ने भी शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कुमारी सिद्धि शुक्ला, श्रेया पांडे, रिद्धि शुक्ला, वृद्धि शुक्ला ,परिधि तिवारी ,समृद्धि शर्मा, पीहू ,आशी शर्मा ,अक्षिता, पलक शर्मा, झरना तिवारी एवं शवानी तिवारी के आकर्षक नृत्य ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। योग नृत्य द्वारा विभिन्न योगासन का प्रदर्शन किया। संकर्षण मिश्रा ने गिटार पर शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्रीमती संध्या रानी शुक्ला का कविता पाठ ने खूब वाहवाही लूटी ।मंच का संचालन संजिकता शुक्ला ने किया ।
शक्ति महिला मंडल के सदस्य अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा, भारती किरण शर्मा, सुषमा ध्रुव तिवारी, सुनीता मिश्रा एवं सरिता तिवारी ने कार्यक्रम आयोजन में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।इस अवसर पर व्यास नारायण शुक्ला ,शिवकुमार तिवारी ,अरुण शर्मा, सुरेंद्र शुक्ला,अविनाश शुक्ला, नटराज शर्मा,उमाकांत शर्मा,संजय दीवान, एलएन तिवारी ,किरण पुराणिक,भास्कर शर्मा, अनिल तिवारी, अवधेश दुबे ,सुरेंद्र दीवान, मिश्रीलाल पांडेय, श्रीधर दीवान , मिश्रीलाल पांडेय एवं डॉ. मेघेश तिवारी सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।










