नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए.भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद के पास था. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 बताई जा रही है जानकारी के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा सहित कई हिस्सों में लोगों ने महसूस किया.