
रायपुर:प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 20 एवं 21 नवंबर 2026 को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में होगा। प्रदेशभर से चयनित बाल वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं और नवाचारी विचारों का प्रदर्शन करेंगे।
‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ थीम पर आधारित इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास की चुनौतियों के समाधान तलाशे जाएंगे। विशेषज्ञों द्वारा परियोजनाओं के मूल्यांकन के बाद 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा, जहां वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।









