रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा : 362 नए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर भी जोर
- भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में अब हर 15 दिन में दिखेगी प्रगति
- प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है – कांग्रेस
- रेवे, कठिया और बहेरा में श्रद्धा-उत्साह से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती: शामिल हुए, योगेश तिवारी
- नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत






