
रायपुर:स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के अध्यक्षता एवं संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार, नागपुर डॉ. प्रवीण कुमार की सह-अध्यक्षता में जिला निर्यात संवर्धन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में रायपुर जिले से निर्यात बढ़ाने, नए निर्यातकों को प्रोत्साहित करने तथा निर्यात क्षमता का अधिकतम उपयोग करने पर व्यापक चर्चा हुई।









