
रायपुर:नारी शक्ति के सम्मान और समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।आज जोन क्रमांक 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड के विप्र नगर में “महतारी सदन” (आंगनबाड़ी) एवं “महिला योग भवन” के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।यह परिसर महिलाओं एवं बच्चों के लिए शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, योग एवं सामाजिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत , विधायक सुनील सोनी , विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे,वार्ड पार्षद अर्जुन यादव मंडल अध्यक्षगण, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महतारी सदन एवं महिला योग भवन का यह शुभारंभ मातृशक्ति के सम्मान, महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ समाज के निर्माण की हमारी संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। हमारा निरंतर प्रयास है कि शहर की महिलाओं और बच्चों को बेहतर सुविधाएं एवं विकास के नए अवसर उपलब्ध हों।सशक्त महिला, स्वस्थ परिवार और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।









